Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्रद्धांजलि सभा में शोक संवेदनाएं व्यक्त की

फकीरवाली (सीमा सन्देश)। पदमपुर के प्रतिष्ठित व्यापारी भोजराज जैन की माता स्व. गोदावरी जैन के निमित्त रखी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गत दिनों हुआ। इसमें फकीरवाली से भाजपा नेता रूपराम घोड़ेलासहित गंगूवाला, 50, 49, 53 आरबी प्रितपाल सिंह संधू, पूर्व सरपंच राजवीर सिंह, 50 आरबी बलविन्द्र सिंह बराड़, कुलविन्द्र सिंह बराड़, राजपाल सिंह बराड, बबलू बराड़, गंगुवाला जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष जसकर्ण सिंह सहित एडीएम श्रीगंगानगर, काका नरेन्द्र रूबी कुन्नर, फूलचंद मिगलानी, पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी व उनके पुत्र समनदीपसिंह सहित इलाके के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने भी संवेदनाएं व्यक्त की। गिरधारी लाल जैन व भोजराज जैन ने सभी का आभार जताया। वक्ताओं ने रिछपाल जैन सहित जैन परिवार की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत किये गये कार्यों की सराहना की।