Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रतलाम की युवती ने 30 रुपये की उधारी कर बांसवाड़ा के व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाया

बांसवाड़ा।

मध्य प्रदेश के रतलाम की एक युवती ने बांसवाड़ा के एक व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर 7 लाख रुपये वसूल लिए। युवती ने बांसवाड़ा में व्यापारी से 80 रुपये किलो प्याज खरीदे। तीस रुपए की उधारी कर ऑनलाइन पेमेंट करने के बहाने नंबर लिया। इसके बाद पेमेंट हुआ और युवती उसके साथ चैटिंग करने लगी। व्यापारी के बातचीत में फंसते ही युवती ने अपने साथियों के साथ पूरा गेम प्लान बना लिया। उदयपुर के एक होटल में अश्लील वीडियो बनाया और व्यापारी से वसूली शुरू कर दी। 

मामला बांसवाड़ा के कोतवाली थाने पहुंचा तो खुलासा हुआ। पुलिस ने दो भाइयों समेत तीन को इस मामले में गिरफ्तार किया है। यह पूरी गैंग अंतराज्यीय है और कई लोगों को अपने जाल में फंसा चुकी है। शहर कोतवाल सीआई रतनसिंह ने बताया कि आलू-प्याज के व्यापारी मंदारेश्वर मार्ग निवासी मोहसिन मंसूरी पुत्र ईशाक मोहम्मद ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें रतलाम निवासी मिनल दुबे, बांसवाड़ा के नबीपुरा निवासी तनवीर पुत्र अब्दुल हमीद, उसके भाई अफजल, खांजीपीर उदयपुर निवासी रिक्शा चालक शफीक खान सहित करीब 10 लोगों को नामजद किया है। पुलिस अब तक मोहम्मद तनवीर, सैय्यद मोहम्मद अफजल और मिशन कंपाउंड केक पास निवासी सलाउद्दीन शेख को गिरफ्तार कर चुकी है।

ऐसे फंसा व्यापारी
पीड़ित मोहसिन की रिपोर्ट के मुताबिक रतलाम निवासी मीनल दुबे 9 मार्च को प्यास खरीदने आई। उसने अस्सी रुपए किलो के हिसाब से एक किलो प्याज खरीदे। पचास रुपए अदा करने के बाद बाकी तीस रुपए ऑनलाइन पेमेंट करने को कहा। इसके बहाने उसने मोहसिन का नंबर ले लिया। इसके बाद युवती मोबाइल पर मोहसिन के साथ चैट करती रही। बातों-बातों में मोहसिन ने 10 मार्च को उदयपुर जाने की बात कही। मीनल ने कहा कि उसे भी उदयपुर जाना है इसलिए वो उसे भी साथ ले जाएगी। व्यापारी ने हां बोल दिया।