नई दिल्ली
फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ‘रॉकी भाई’ के जबरदस्त एक्शन को लोग पर्दे पर देखना चाहते हैं। इस फिल्म को देखने के बाद लोग सुपरस्टार यश (Yash) के बड़े फैन हो गए हैं। उनके बारे में लोग हर चीज जानने की कोशिश करते हैं। तो वहीं KGF चैप्टर 1 से लाइमलाइट में आईं श्रीनिधि शेट्टी की एक्टिंग को भी लोगों ने सराहा। श्रीनिधि शेट्टी (Srinidhi Shetty) बेहद ग्लैमरस हैं और वो केजीएफ चैप्टर 2 में भी नजर आने वाली हैं। तो चलिए उनके बारे में कुछ खास बातें आपको बताते हैं।
कौन हैं श्रीनिधि शेट्टी?
मॉडलिंग की दुनिया का जाना-माना नाम है श्रीनिधि शेट्टी। उन्होंने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीते हैं और साल 2016 में ‘मिस दिवा सुपरनेशनल’ का खिताब भी अपने नाम किया था। श्रीनिधि दूसरी भारतीय मॉडल हैं, जिन्होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में जीत हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने कई मॉडलिंग कंपटीशन जीते हैं।