Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऋषि कपूर और नीतू की राह पर चल रहे हैं बेटे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट से शादी करने के बाद करेंगे ये काम

नई दिल्ली

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर रोज नए अपडेट्स आ रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक शादी पर कोई कमेंट नहीं किया है। अब तक जो खबरें आई हैं उनके मुताबिक आलिया और रणबीर 17 अप्रैल को शादी कर सकते हैं। दोनों की शादी आर के हाउस में हो सकती है जहां ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी हुई थी। दोनों की शादी पंजाबी रीति रिवाज से होने वाली है। तो अब जो नया अपडेट दोनों की शादी की खबरों को लेकर आया है वो ये है कि दोनों शादी के बाद कुछ स्पेशल करेंगे वो भी बिल्कुल नीतू और ऋषि कपूर की तरह।