Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मुंबई इंडियंस की हार की हैट्रिक पर कप्तान रोहित शर्मा का इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस का जो हाल है, उसे देखकर कोई नहीं कहेगा कि इस टीम ने पांच खिताब अपने नाम किए हैं। मुंबई इंडियंस को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और अब टीम के खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज को लेकर भी क्रिकेट एक्सपर्ट्स टिप्पणी कर रहे हैं। कप्तान रोहित ने केकेआर के खिलाप मिली पांच विकेट की हार के अगले दिन इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है।

रोहित ने टीम की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हम अच्छे या बुरे समय में एकसाथ खड़े रहते हैं और यह हमारी कई ताकतों में से एक ताकत है। आप ने अभी तक कुछ देखा ही नहीं है।’ इस पोस्ट से रोहित ने इशारा किया है कि आने वाले मैचों में मुंबई इंडियंस का बदला हुआ रूप दिख सकता है। मुंबई ने अभी तक दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के खिलाफ मैच गंवाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने चार विकेट से, राजस्थान रॉयल्स ने 23 रन से और केकेआर ने पांच विकेट से मुंबई इंडियंस को धोया है।