Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

करौली हिंसा मामला:  दिल्ली में BJP की PC, कांग्रेस पर साधा निशाना, पूनिया ने कहा- गहलोत राज में कानून व्यवस्था का बुरा हाल

जयपुर।

राजस्थान में करौली हिंसा मामले में भाजपा ने दिल्ली में प्रेस काॅन्फ्रेंस आयोजित कर गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा प्रदेश सतीश पूनिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर प्रेस काॅन्फ्रेंस की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि करौली हिंसा मामले में  कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। कांग्रेस में तालिबान जैसा शासन है। हिंदू त्योहार मनाने से भी डर रहे हैं।  कांग्रेस एक समुदाय विशेष को खुश करने में लगी है। सरकार सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। कांग्रेस के शासन ने राज्य की शांति व्यवस्था को खत्म कर दिया। राजस्थान में शांति व्यवस्था का बुरा हाल है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ एक समुदाय विशेष के लिए कानून बनाए जा रहे है। 

करौली हिंसा को लेकर भाजपा हमलावर

उल्लेखनीय है कि करौली हिंसा मामले में राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा लगातार गहलोत सरकार को घेर रही है। करौली हिंसा में मामले में पुलिस ने प्रशासन ने कर्फ्यू 10 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। हालांकि, प्रशासन ने गुरुवार और आज शुक्रवार को कर्फ्यू में ढील दी है, ताकि लोग जरूरी सामान खरीद सके। करौली हिंसा मामले में पुलिस ने करीब 46 उपद्रवी हिरासत में लिए थे। पुलिस 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने निर्दलीय पार्षद मतलूब अहमद और करौली के पूर्व सभापति एवं भाजपा नेता राजाराम गुर्जर को करौली हिंसा में नामजद किया है। किसी भी प्रकार के अप्रिय हालात से निपटने के लिए करौली जिला मुख्यालय पर 1200 से पुलिसकर्मी तैनात किए गए। जबकि 50 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। करौली हिंसा को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने कमेटियों का गठन किया था। दोनों दलों की गठित कमेटियों ने करौली का दौरा कर रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंप दी है।