Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

छात्रा पर अवैध संबंध बनाने का डाल रहे थे दबाव, इनकार करने पर साथी छात्रों ने जहर देकर मार डाला

भरतपुर।

राजस्थान के भरतपुर जिले के हलैना थाना इलाके के निजी कॉलेज की एक छात्रा को उसी कॉलेज के कुछ मनचलों ने जबरन जहरीला पदार्थ पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक छात्रा ने उन लड़कों के साथ अवैध संबंध बनाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद मनचलों ने उसकी हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने मरने से पहले अपनी मां को फ़ोन पर अपने साथ घटित पूरी घटना के बारे में बता दिया था। मृतक छात्रा बीए फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। उसकी क्लास में पढ़ने वाले कुछ मनचले उसे काफी समय से अवैध संबंध बनाने के लिए परेशान कर रहे थे। छात्रा के पैरों पर सफ़ेद निशान थे, जिसे लेकर वह उस पर अश्लील टिप्पणी करते थे। मृतक छात्रा अपने ननिहाल में रहती थी।

पहले भी कुछ पिलाने की कोशिश कर चुके हैं आरोपी
पीड़िता के परिजनों के मुताबिक, एडमिशन के बाद से ही उसकी क्लास में पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने छात्रा का पीछा करना शुरू कर दिया। वे उसे रास्ते में परेशान करते और उसके साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाते। एक बार पहले भी छात्रों ने छात्रा को रास्ते में कुछ पिलाने की कोशिश, लेकिन उस समय वह वहां से भाग गई।