नई दिल्ली
योगगुरु रामदेव की कंपनी रुचि सोया के एफपीओ (फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफरिंग) की भारतीय शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई है। जिन निवेशकों को भी एफपीओ अलॉट हुआ था, उसे लिस्टिंग के साथ ही बड़ा फायदा मिला है।
शुक्रवार के कारोबार में हाल: बीएसई में रुचि सोया के शेयर 7.77 प्रतिशत उछलकर 882.55 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए। वहीं एनएसई में इस कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 8.23 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 885 रुपये के भाव पर पहुंच गए।
एफपीओ आवंटन प्रक्रिया के माध्यम से रुचि सोया के शेयर पाने वाले ग्राहकों को 30 प्रतिशत से अधिक प्रीमियम मिला है। फिलहाल, बीएसई इंडेक्स पर रुचि सोया का शेयर भाव 840 रुपये के स्तर पर है। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 30,400 करोड़ रुपए से ज्यादा है।