Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आंख मिचौली कर रहा ये स्टॉक, 6 माह में दिया तगड़ा रिटर्न, बिग बुल को है पसंद

नई दिल्ली

शेयर बाजार में बिग बुल के नाम से मशहूर राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में कई स्टॉक्स हैं जिनके परफॉर्मेंस ने निवेशकों को चौंकाया है। ऐसा ही एक मल्टीबैगर स्टॉक डीबी रियल्टी भी है। 

पिछले कुछ दिन से यह आंख मिचौली करता नजर आ रहा है। मसलन, शुक्रवार के ही कारोबार में डीबी रियल्टी का स्टॉक लोअर सर्किट से अपर की ओर बढ़ा है। शेयर का भाव 101.75 रुपए के स्तर तक पहुंच गया है, जो 4.95 फीसदी की बढ़ोतरी को दर्शाता है। एनएसई पर शेयर का भाव 92.30 रुपये के निचले स्तर पर चल गया था। स्टॉक ने गुरुवार के सत्र में भी लोअर सर्किट मारा था।

आपको बता दें कि बीते 14 फरवरी को शेयर का भाव 133.85 रुपए तक पहुंच गया, जो 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है। अगर बीते छह माह या सालभर के पैटर्न को देखें तो स्टॉक ने तगड़ा रिटर्न दिया है।