Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोविशील्ड और कोवैक्सीन की बूस्टर डोज के दामों में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली

रविवार से देश के निजी अस्पतालों में वयस्क नागरिकों को बूस्टर डोज लगनी शुरू हो जाएगी। इससे एक दिन पहले कोविशील्ड और कोवैक्सीन ने अपनी बूस्टर खुराकों के दामों में अप्रत्याशित कटौती की है।

शनिवार को कोविशील्ड और कोवैक्सीन ने अपनी बूस्टर खुराकों के दामों में भारी कटौती की है। पहले जहां कोविशील्ड की बूस्टर डोज 600 रुपए प्रति शॉट फिक्स की थी, आज इसकी कीमत 225 रुपए किया गया है वहीं, कोवैक्सीन की बूस्टर डोज की कीमत भी 225 रुपए प्रति शॉट किया गया है। इससे पहले कोवैक्सीन ने अपनी बूस्टर डोज की कीमत 1200 रुपए प्रति शॉट निर्धारित किया था।

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने आज 18-59 आयु वर्ग के लिए बूस्टर डोज यानी एहतियाती खुराक के संबंध में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सभी स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक की। इस बैठक में सरकार ने कहा है कि निजी टीकाकरण केंद्र टीकाकरण के लिए सेवा शुल्क के रूप में अधिकतम 150 रुपये तक ही चार्ज कर सकते हैं।