उदयपुर
राजस्थान में करौली हिंसा के मद्देनजर सांप्रदायिक तनाव की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। गहलोत सरकार ने करौली समेत राज्य के 9 जिलों में धारा 144 लगा दी है। करौली के बाद अजमेर, धौलपुर, हनुमानगढ़, सीकर और अलवर में धारा 144 लगाने के आदेश जारी कर दिए। आज शनिवार कोप्रतापगढ़, डूंगरपुर और उदयपुर में भी धारा 144 लगा दी गई है। डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और उदयपुर के कलेक्टर ने धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए है। इन सभी जिलों के कलेक्टर ने कानून व्यवस्था, शांति एवं सौहार्द के मद्देनजर धारा 144 लगाई है। उदयपुर के कलेक्टर ताराचंद मीणा ने 7 जून 2022 की मध्यरात्रि तक के लिए धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए है।
रामनवमी से पहले लगाई धारा 144 पर भाजपा हमलावर
रामनवमी से ठीक पहले लगाई गई धारा 144 पर भाजपा लगातार गहलोत सरकार पर हमलावर हो रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। प्रतापगढ़ कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं कि जिले में विभिन्न आयोजनों को लेकर धारा 144 लागू कर दी जाए। रैली, जुलूस और किसी भी प्रकार के प्रदर्शन के लिए एसडीएम से अनुमति लेनी होगी। डूंगरपुर में भी तनाव की आशंका के मद्देनजर धारा 144 लागू कर दी गई है। जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने आदेश जारी किए हैं कि ये धारा 5 मई तक लागू रहेगी। ये निर्णय रामनवमी और ईद को लेकर लिया गया है। डूंगरपुर प्रशासन ने जनता से त्योहारों के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।ू