Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

CM गहलोत-शेखावत के बीच आधी रात को ट्वीटर वाॅर, CM ने 7 ट्वीट्स से किया वाॅर, शेखावत का 7 ट्वीट्स से पलटवार

जयपुर

ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP)पर सीएम अशोक गहलोत और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच शुक्रवार को देर रात जमकर ट्वीटर वाॅर चला। दोनों नेता देर रात तक एक-दूसरे पर वार-पलटवार करते रहे। मामला ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने से जुड़ा था। शुक्रवार को जलदाय मंत्री महेश जोशी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच हुआ विवाद आधी रात तक जारी रहा। जोशी के बाद सीएम गहलोत और शेखावत के बीच ट्वीट वाॅर शुरू हो गया। सीएम गहलोत ने करीब 10 बजे एक के बाद एक 7 ट्वीट्स के जरिए जारी अपने बयान में शेखावत को आड़े हाथ लिया। केंद्रीय शेखावत ने भी आधी रात को करीब 12.30 बजे लेकर 1 बजे तक धड़ाधड़ 7 जवाबी ट्वीट्स से सीएम गहलोत पर पलटवार किया।