Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सोनम कपूर के ससुराल में हुई चोरी, कैश और 1.41 करोड़ों की ज्वेलरी ले गए चोर

मुंबई

सोनम कपूर के पति आनंद अहुजा का घर यानी कि एक्ट्रेस का ससुराल दिल्ली में है। एक्ट्रेस ने पिछले महीने ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को दी है। तबसे सभी बेबी के आने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब एक नई खबर सामने आई है कि सोनम के ससुराल में चोरी हुई है। घर से कैश और ज्वेलरी चोरी हुई है। बता दें कि ज्वेलरी 1.41 करोड़ की थी। हालांकि ये चोरी 23 फरवरी को हुई थी जिसकी पुलिस अब जांच कर रही है। इस मामले को छिपाकर रखा क्योंकि ये हाई प्रोफाइल केस है। सोनम कपूर की सास ने शिकायत दर्ज करवाई है।

जांच जारी है

पुलिस ने तभी से जांच शुरू कर दी थी। सोनम और आनंद के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस 25 मेंबर्स से जांच कर रही है जिसमें 9 केयरटेकर्स, ड्राइवर्स, गार्डनर्स और बाकी काम करने वाले शामिल है। दिल्ली पुलिस ने कई सीसीटीव फुटेज चेक कर लिए हैं। बता दें कि सोनम का ससुराल अमृता शेरगिल मार्ग में है। घर में सोनम के ससुर जी हरिष अहुजा, सास प्रिया अहुजा और सोनम की दादी सास सरला अहुजा रहती हैं।