Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शहनाज गिल ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, सादगी देख फैन्स हुए कायल

मुंबई

शहनाज गिल इस वक्त पंजाब में वक्त बिता रही हैं। बीते दिन उनका गिद्दा करते हुए वीडियो आया था। छोटे-छोटे पलों को शहनाज खूब एंजॉय करती दिखीं। उनके फैन्स उनके चेहरे पर मुस्कान देख खुश हो गए। शनिवार की सुबह शहनाज अमृतसर के मशहूर स्वर्ण मंदिर पहुंचीं। उन्होंने वहां से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह सिंपल लुक में हैं और जमीन पर बैठी हुई हैं। गुरुद्वारे के शांति भरे माहौल में वह खुद के साथ वक्त बिता रही हैं। शहनाज कॉटन के ड्रेस में हैं और पारंपरिक तरीके से सफेद दुपट्टे से सिर को ढका हुआ है। उनकी सादगी के फैन्स कायल हो गए।

शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह तस्वीर शेयर की और कैप्शन में गुलाबी रंग के फूल का इमोजी बनाया। शहनाज के एक फैन ने कमेंट किया, ‘तुम कितनी जमीन से जुड़ी हुई हो, यह बहुत अच्छी बात है। इतनी प्रसिद्धि मिलने के बाद भी।‘ एक यूजर ने कहा, ‘कितनी क्यूट लग रही हो, माशाअल्लाह।‘ शहनाज के फैन्स केवल भारत ही नहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी बहुत हैं। उनके पोस्ट पर पाकिस्तान के कई फैन्स ने कमेंट कर प्यार जताया।