मुंबई
सनी लियोनी उन सेलिब्रिटीज में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह कभी अपनी तस्वीरें तो कभी वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। शादी के बाद सनी लियोनी का एक सक्सेसफुल करियर है। आज यानी 9 अप्रैल को उनकी 11वीं वेडिंग एनिवर्सिरी है। इस मौके पर उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जो कि उनकी शादी के दौरान की है। तस्वीर में उनके साथ पति डेनियल वेबर हैं। दोनों वेडिंग आउटफिट में बैठे हुए हैं। इसके साथ सनी ने एक नोट भी लिखा है।
शादी पर सनी का खुलासा
सनी ने खुलासा किया कि उस वक्त उनके पास पैसे नहीं थे और रिसेप्शन के लिए उन्हें शगुन के लिफाफे खोलने पड़े। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘आज 11 साल शादी के। एक वक्त ऐसा था जब हमारे पास पैसे नहीं थे। 50 मेहमानों से कम, रिसेप्शन देने के लिए हमें शादी के लिफाफे खोलने पड़े, फूलों की व्यवस्था भी गलत थी, नशे में लोगों ने खराब स्पीच दी और हमारी शादी के केक के रूप में एक भद्दा केक।‘