Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मैदान पर उतरते ही रविंद्र जडेजा ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली

आईपीएल 2022 का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। यह मैच सीएसके के कप्तान रविंद्र जडेजा के लिए बेहद खास है। जडेजा आज सीएसके के लिए 150वां मुकाबला खेल रहे हैं और वह ऐसा करने वाले मात्र तीसरे खिलाड़ी बने हैं। सीएसके के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है जो इस टीम के लिए 218वां मैच खेल रहे हैं वहीं सुरेश रैना सीएसके के लिए 200 मुकाबले खेल चुके हैं। 

सीएसके के लिए सबसे ज्यादा मुकाबला खेलने वाले खिलाड़ी-

महेंद्र सिंह धोनी – 218*
सुरेश रैना – 200
रविंद्र जडेजा – 150*
ड्वेन ब्रावो – 124*