Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान: CM गहलोत ने केंद्रीय मंत्री शेखावत पर साधा निशाना, पूछा- राजनीति नहीं छोड़ रहे क्या?, जानें पूरा मामला 

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने कहा कि ये किस काम का मंत्री जो खुद जलशक्ति मंत्री होने के बावजूद अपने प्रदेश के लिए एक योजना भी नहीं ला सका। जोधपुर तो उनका इलाका है। वहां भी राज्य सरकार अपने पैसे से पानी पहुंचा रही है। बीकानेर में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम गहलोत ने केंद्रीय मंत्री शेखावत से पूछा- राजनीति नहीं छोड़ रहे है क्या?  प्रधानमत्री ने क्या देखकर सिलेक्शन किया है इनका। पानी जैसा विभाग इन्हें दे दिया। राजस्थान के लिए पानी महत्वपूर्ण है। लेकिन कुछ नहीं  किया।

शेखावत और सीएम गहलोत में हुआ था ट्वीटर वार

दो दिन के बीकानेर दौरे पर आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जन सुनवाई के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। जब पत्रकारों ने पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को लेकर एक सवाल पूछा तो सीएम गहलोत ने चुटकी लेते हुए पूछा कि, क्या वो राजनीति नहीं छोड़ रहे ? दरअसल, जयपुर में जल जीवन मिशन के दौरान ERCP परियोजना को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और जलदाय मंत्री महेश जोशी के बीच नोकझोंक हुई थी। जिसके बाद सीएम अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच ट्वीटर वार हुआ था। ईआरसीपी पर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर तीखा हमला बोल रहे है। सीएम गहलोत ने कहा कि ऐसे लोग केंद्र में मंत्री बने बैठे हैं जो राजस्थान से हैं और राजस्थान में पानी की देश में सबसे ज्यादा समस्या है।