Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जेल में किया हवन, लगाया भंडारा

श्रीगंगानगर

शहर की सेंट्रल जेल के जेलर पर धार्मिक भेदभाव के आरोपों के बाद रविवार को जेल में नवमी के उपलक्ष्य में यज्ञ किया गया तथा भंडारा लगाया गया। जेल में हर वर्ष यह आयोजन होता है लेकिन इस बार जेलर पर आरोपों और विवाद के बाद जेल प्रशासन ने इसके वीडियो जारी किए। इसमें बंदी यज्ञ करते हुए नजर आ रहे हैं।

जेल परिसर में बने हैं मंदिर और गुरुद्वारा
जेलर मोइनुद्दीन पठान ने बताया कि जेल परिसर में मंदिर और गुरुद्वारा बना हुआ है। किसी को किसी भी तरह से अपनी धार्मिक मान्यताओं को मानने से नहीं रोका गया है। उन्होंने कहा कि नवमी के उपलक्ष्य में मंदिर में यज्ञ हुआ, आरती की गई तथा भंडारा लगाया गया।

जेलर के खिलाफ हुआ था प्रदर्शन
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले शहर के कुछ लोगों ने जेलर मोइनुद्दीन पठान पर धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाते हुए जेल के बाहर प्रदर्शन किया था। इन लोगों ने जमानत पर छूट कर आए दो बंदियों का हवाला देते हुए कहा था कि बंदियों ने जेलर पर धार्मिक भेदभाव बरतने के आरोप लगाए हैं। जेलर पठान ने आरोपों को निराधार बताया था।