मुंबई
मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं है, क्योंकि एक बार बड़ी पारी खेलने से सब ठीक हो जाएगा। लेकिन टीम को उनकी इस पारी का बेसब्री से इंतजार है जिसका टूर्नामेंट में लगातार हार का सिलसिला जारी है। मुंबई इंडिंयस के कप्तान रोहित अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके हैं और इस सीजन में उन्होंने अब तक 21.60 के औसत से महज 108 रन बनाए हैं।