नई दिल्ली
बॉलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध रहे हैं। कपल की शादी को लेकर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी एक्साइटेट हैं। लगातार वास्तु अपार्टमेंट में मेहमानों का आना-जाना लगा है। रणबीर-आलिया का परिवार सुबह ही शादी के लिए पहुंच चुका है। इसी बीच खबर आ रही है कि कपल बतौर पति-पत्नी शाम को सभी से रूबरू होंगे। जी हां, रणबीर-आलिया शाम को सभी से मिलने वाले हैं और इसके लिए टाइम भी तय किया गया है।
दूल्हा-दुल्हन आएंगे सामने
जब से रणबीर-आलिया की शादी की बातें चल रही हैं, तब से दोनों एक बार भी नजर नहीं आए हैं। फैंस कपल को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ये इंतजार कुछ घंटों का और है। शाम 7 बजे रणबीर-आलिया बतौर पति-पत्नी मीडिया से मुखातिब होंगे।