Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शाहिद कपूर की ‘Jersey’ क्यों हुई पोस्टपोन?

नई दिल्ली

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जर्सी’ (Jersey) 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। फिल्म की रिलीज से दो दिन पहले ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलकर 22 अप्रैल कर दिया। फिर ऐसा कहा जाने लगा कि ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) की रिलीज की वजह से मेकर्स ने ये फैसला किया है। बता दें, फिल्म जर्सी साल 2021 में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसकी रिलीज टल गई थी। अब जर्सी के प्रोड्यूसर ने फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन करने की असली वजह बताई है।