Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

KGF chapter 2 Leaked: पाइरेसी का शिकार हुई यश की केजीएफ चैप्टर 2, एचडी में हुई लीक!

मुंबई

KGF chapter 2  HD Movie Leaked online: रॉकिंग स्टार यश (Yash) की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF chapter 2) रिलीज हो गई है और दर्शकों से खूब वाहवाही मिल रही है। फिल्म के एक्शन सीन्स से लेकर ‘रॉकी भाई’ तक के जोरदार डायलॉग्स को सीटी मार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में यश के साथ ही संजय दत्त, रवीना टंडन, प्रकाश राज और श्रीनिधि शेट्टी भी अहम किरदारों में हैं और वो भी तारीफ बटोर रहे हैं। हालांकि इस बीच केजीएफ चैप्टर 2 पाइरेसी का शिकार हो गई है और एचडी में ऑनलाइन लीक (KGF chapter 2  Leaked) हो गई है।

एचडी में लीक हुई केजीएफ चैप्टर 2
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केजीएफ चैप्टर 2 ऑनलाइन लीक हो गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म एचडी में लीक हो गई है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका बड़ा असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ेगा। याद दिला दें कि हाल ही में फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर ट्वीट किया था। प्रशांत ने अपने ट्वीट में लिखा था कि पाइरेसी को न कहें।