हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के वार्ड 3, नई खुंजा की लाइब्रेरी में गुरुवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मौजूद नागरिकों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान सचिव मनोज बड़सीवाल ने कहा कि बाबा साहेब की तपस्या-त्याग के कारण ही दलित मुस्लिम, दलित पिछड़े, मजलूम, कमेरे वर्ग को इस समाज में अपना अधिकार मिल पाया। उन्होंने अनेक प्रकार के छुआछूत, उपेक्षित माहौल में अपनी शिक्षा-दीक्षा प्राप्त कर भारत का संविधान लिखने का काम किया। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के रामनिवास किरोड़ीवाल, रामकुमार सेतिया, कमलसिंह भाटी, डॉ. अशोक कुमार, मोनूसिंह राजपूत, नितिन गर्ग, डॉ. बख्शीश सिंह, मोहम्मद यूनुस, सुरेंद्र रेगर, शिवराज सिंह, गगन गिल, करण नायक, मयंक नायक, गौरादेवी आदि मौजूद रहे।