Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने PM मोदी पर बोला हमला, बोले- गेहूं क्या PM मोदी का है, जो निर्यात करने की बात करते हैं

जयपुर

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार मोदी सरकार पर निशाना साधा है। मलिक ने कहा कि जम्मू कश्मीर का राज्यपाल रहते हुए करोड़ो की रिश्वत आॅफर पर जब सीबीआई  पूछेगी तो मैं उनका नाम बता  दूंगा।   मलिक ने कहा कि जब मैंने यह बात पीएम नरेंद्र मोदी को बताई तो उन्होंने मेरा समर्थन  किया। पीएम ने कहा कि भ्रष्ट्राचार से कोई समझौता नहीं करेंगे। सत्यपाल मलिक ने हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में एक कार्यक्रम में यह बात कही। मलिक ने कहा कि यूपी में भाजपा को बसपा की वजह से जीत मिली है। बसपा ने परदे के पीछे समर्थन दिया। इसकी वजह से भाजपा को जीत मिली।