Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

संगठित रहते हुए संघर्ष करने का आह्वान

  • आॅल इण्डिया एससीएसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन ने मनाया डॉ. अम्बेडकर जन्मोत्सव
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 131वां जन्मोत्सव आॅल इण्डिया एससीएसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन की ओर से जंक्शन स्थित शाखा कार्यालय के सामने रेलवे पार्क में ब्रांच सचिव दलीप मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार रात्रि को मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक मण्डल अभियंता श्रीचंद पूनिया, सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता लखपत राय मेहरड़ा, विशिष्ट अतिथि कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर लाल चांवरिया, दिल्ली से आए महात्मा बुद्ध के अनुयायी भंते, ब्रांच कोषाध्यक्ष सहीराम भूरिया थे। अतिथियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया। नायब तहसीलदार दानाराम मीणा, डॉ. शांतिलाल जावा, बिहारी लाल अठवाल, एडवोकेट कुलदीप सिंह ओलख, पूर्व पार्षद कमला देवी, सीएचआई दीपक मीणा, सीएलआई मगनलाल मीणा, लोको पायलट चेतन्य पाल, रामसिंह ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वक्ताओं ने विशेष रूप से महिला शक्ति, शिक्षा व अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षित बन संगठित रहते हुए संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों की ओर से समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर शाखा सह सचिव राकेश मीणा, गार्ड राकेश इंदौरा, अमरजीत, मुकेश कटारिया, सुरेन्द्र खटीक, प्रदीप कड़वा, मनसुखजीत सिंह बंगा आदि मौजूद रहे।