Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के बजाय…. राज ठाकरे को भतीजे आदित्य ने दी नसीहत

नई दिल्ली

महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को अपने चाचा राज ठाकरे को नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के बजाय, उन लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल केंद्र पर तंज करते हुए बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल या सीएनजी की कीमतों के बारे में बोलने के लिए किया जाना चाहिए। मंत्री ने लाउडस्पीकर विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा, “किसी को पेट्रोल, डीजल या सीएनजी के बारे में बोलना चाहिए और हाल के 2-3 वर्षों पर ध्यान देना चाहिए, न कि पिछले 60 वर्षों पर।”