Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

CM गहलोत के घेराव के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने SMS अस्पताल का किया निरीक्षण, बोले- मरीजों को बैड पर मिलेगी मुफ्त दवाईयां

जयपुर

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के घेराव के बाद  स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने आज राज्य के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस का दौरा कर पूरे स्टाॅफ का क्लास ले ली। स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को दवाएं और अन्य जरूरी वस्तुएं खरीदकर बैड पर ही उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों से मिली शिकायत के बाद दो वार्ड ब्याय को भी गिरफ्तार करवा दिया।  इन पर मरीजों से रुपये वसूली करने के आरोप थे। मंत्री ने सभी अधिकारियों और डाॅक्टर्स को निर्देश दिए कि जो दवाइयां डाॅक्टर लिखे उसे वार्ड के अंदर मरीज तक पहुंचाने की व्यवस्था करें। सरकार की ओर से 969 से ज्यादा दवाईयां फ्री उपलब्ध करवाई जा रही है।