Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अर्जुन तेंदुलकर को करना होगा डेब्यू के लिए और वेट

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में डेब्यू करने के लिए अर्जुन तेंदुलकर को अभी और इंतजार करना होगा। लखनऊ सुपर जायन्ट्स के खिलाफ मैच से पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि अर्जुन को इस मैच में प्लेइंग XI में जगह दी जा सकती है, लेकिन मैच से ठीक पहले कीरोन पोलार्ड ने कैरेबियाई खिलाड़ी फैबियन एलेन को मुंबई इंडियंस की डेब्यू कैप थमाई। इसके साथ ही साफ हो गया कि अर्जुन को अभी अपने आईपीएल डेब्यू के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल इस मैच से एक दिन पहले मुंबई इंडियंस के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि अर्जुन इस मैच के साथ आईपीएल में डेब्यू कर सकते हैं।