Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डेल स्टेन ने सुनाई पूरी कहानी

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को जैसे ही सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने क्लीन बोल्ड किया, वैसे ही डगआउट में बैठे टीम के फास्ट बॉलिंग कोच डेल स्टेन खुशी से झूम उठे। स्टेन जिस तरह से सेलिब्रेट कर रहे थे, मानो विकेट उन्होंने ही चटकाया हो। स्टेन ने मैच  के बाद अपने जश्न का असली कारण बताया है।