मुंबई
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या जाएंगे। साथ ही उन्होंने अपनी अगली जनसभा 1 मई को औरंगाबाद में करने का ऐलान किया है। ठाकरे ने कहा कि हम महाराष्ट्र में दंगे नहीं चाहते। नमाज अदा करने का किसी ने विरोध नहीं किया, लेकिन अगर आप इसे (मुसलमान) लाउडस्पीकर पर करेंगे तो हम भी लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करेंगे।