उदयपुर।
रघुवीर को 2013 में अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। जेल में बेहतर व्यवहार और नेक चलन को लेकर उसे खुली जेल में शिफ्ट किया गया था। लेकिन उसे खुली हवा जरा भी रास नहीं आई और वो खुली जेल से रफू चक्कर हो गया।
राजस्थान के उदयपुर में हत्या के अपराध में सजा काट रहे एक मुजरिम को खुली हवा जरा भी रास नहीं आई। वो खुली जेल से रफू चक्कर हो गया। खुली जेल में दस बंदी रहते हैं, प्रतिदिन शाम को नियमित इनकी गिनती होती है। दो दिन पहले एक बंदी कम मिला। इंतजार किया कि लौट आएगा, नहीं लौटने पर जेल प्रबंधन की ओर से फरार मुजरिम के खिलाफ सूरजपोल थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
सेंट्रल जेल के डिप्टी जेलर ओंकारलाल जोशी ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि हत्या के अपराध में उम्र कैद की सजा काट रहा मध्यप्रदेश के इसागढ़ अशोक नगर निवासी रघुवीर सहरिया जेल से भाग गया है। रघुवीर को 2013 में अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। जेल के अंदर बेहतर व्यवहार और नेक चलन को लेकर उसे खुली जेल में शिफ्ट किया गया था।