Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोच रिकी पोंटिंग ने कुलदीप यादव को लेकर कहा- KKR में उसे वह मौके नहीं मिले

नई दिल्ली

आईपीएल 2022 में कुलदीप यादव का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए कुलदीप पिछले सीजन की तुलना में एकदम अलग खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। कुलदीप पिछले कुछ सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा रहे थे। लेकिन सीमित मौके मिलने के कारण उनके आईपीएल करियर पर भी खतरा मंडराने लगा था। 

हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग को लगता है कि स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा मौके नहीं मिले, जब वह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का हिस्सा थे। पोंटिंग ने भी यादव की प्रशंसा की और कहा कि वह आईपीएल के प्रमुख स्पिनरों में से एक हैं और अपने देश के लिए खेल रहे हैं।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 16 रन से हरा दिया। इस मैच में कुलदीप यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि महंगे साबित हुए थे। लेकिन उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का विकेट लिया था, जिन्होंने फिफ्टी लगाई थी और उनके ओवर में कप्तान से दिनेश कार्तिक का एक कैच भी छूटा था।