नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2022 के बीच में पंजाब किंग्स को अपना कप्तान बदलना पड़ा है। हालांकि, ये स्थायी नहीं, बल्कि अस्थायी तौर पर है, क्योंकि पंजाब किंग्स के नियमित कप्तान मयंक अग्रवाल चोटिल हैं और उनके स्थान पर टीम की कप्तानी शिखर धवन को सौंपी गई है। पंजाब किंग्स के नए कप्तान शिखर धवन ने बताया है कि मयंक अग्रवाल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ क्यों मैदान पर नहीं उतर सके।