Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोहरलाल बंसल चुने गए अध्यक्ष

  • श्री गौशाला समिति की वार्षिक सभा का आयोजन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    टाउन की श्री गौशाला समिति की वार्षिक सभा का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता सहदेव अजीतपुरिया व फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष संन्तराम जिन्दल ने की। वार्षिक सभा में गौशाला सचिव द्वारा वर्ष 2021-2022 का लेखा जोखा सदन के समक्ष रखा। इसके बाद आगामी दो वर्ष 2022 से 2024 तक के लिए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष मनोहर लाल बसंल, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र फतेहगढ़िया, सचिव रमेश जुनेजा, सहसचिव हिमांक बसंल, कोषाध्यक्ष अशोक खुराना को चुना गया। इस मौके पर फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन कोषाध्यक्ष सन्नी जुनेजा, अमृतलाल गर्ग, साधुराम सिंगला, सुभाष सिंगला, सूरजभान मितल, राजेश सिंगला, पवन बंसल, विजय बंसल, बालकिशन कर्मचंदानी, विनोद मोदी, विजय रौंता, अशोक जिन्दल, हरीश शर्मा, विनोद खदरिया, राज बंसल, भूषण जिंदल, पवन मितल, सुनील गोयल, सज्जन डिंगवाला आदि मौजूद थे।