तीन लाख से भी अधिक उपभोक्ताओं को मिली अत्यधिक राहत
by seemasandesh
बजट पे चर्चा अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में बोले वक्ता हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के सेक्टर 3 स्थित माहेश्वरी भवन में रविवार को बजट पे चर्चा अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता हरीश महला ने की। इस कार्यशाला में में वार्ड 39, 40 व 41 के अनेकों नागरिकों ने भाग लिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए अभियान के संयोजक मनीष धारणीया ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सालाना मात्र 850 रुपये के प्रीमियम पर योजना से जुड़ें हुए सरकारी एवं निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर 10 लाख रुपया तक का कैशलेस इलाज होगा। इस योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने पर परिवार की महिला मुखिया को तीन वर्ष की फ्Þरी इंटरनेट सेवा के साथ स्मार्ट फोन नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। लघु एवं सीमांत किसानों, राज्य सरकार के संविदा कर्मियों, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के अनुसार पात्र परिवारों कÞा पूरा बीमा प्रीमियम राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत गरीब परिवार का व्यक्ति जो अपने किसी परिजन को बड़े अस्पताल में आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करवा पाता था उसका सपना पूरा हुआ है और हजारों ऐसे परिवारों के परिजनों की जान उचित इलाज से बच पाई है। बजट में राज्य सरकार की सैकड़ों ऐसी योजनाएं हैं जिसका लाभ आमजन जानकारी के अभाव में नहीं ले पा रहे हैं। इसके लिए यह अभियान चलाया गया है। अभियान के सह संयोजक हर्षवर्धन झींझा ने बताया कि हनुमानगढ़ में एग्रो फूड पार्क खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बजट में की है जिससे यहाँ कृषि आधारित उद्योग स्थापित होंगे एवं किसानों की आय बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि बजट में प्रदेश में 50 यूनिट तक बिजली नि:शुल्क देने का प्रावधान किया गया है वहीं 150 यूनिट तक तीन रुपये प्रति यूनिट एवं 150 से 300 यूनिट तक प्रति यूनिट दो रुपये अनुदान देने का निर्णय भी लिया गया है। इससे हनुमानगढ़ जिले के तीन लाख से भी ज्यादा उपभोक्ताओं को अत्यधिक राहत मिली है। सैकड़ों ऐसे परिवार हैं जिनका बिजली बिल केवल नाम मात्र ही आया है। कार्यशाला को एडवोकेट जाकिर हुसैन, पार्षद प्रतिनिधि मनोज बड़सीवाल, अश्विनी पारीक, सरपंच रोहित स्वामी, प्रेम मेघवाल, चंदन मोंगा, मुकेश भार्गव, ईशाक चायनाण ने संबोधित किया। कार्यशाला में नत्थू खां, अमीन नागरा, बलदेव कुक्कड़, मनमोहन सोनी, चन्द्र स्वामी, भागीरथ सिंह शेखावत, विनय सिंगला, श्रवण सैनी, हेमंत शर्मा, जावेद टाक, अमजद टाक, इमरान खान, मास्टर तनवीर, नवाब खान, इस्लामुद्दीन खां, फरियाद अली, असलम, मंगत खान, श्योपत वर्मा, बजरंग जैन, उस्मान खान, सुनील किराड़, अनमोल डोडा, सुरज बागड़ी, असलम खान, नाथी बाई, तारीफ खान, पीयुष मोंगा, कृष्ण स्वामी, हवासिंह बिश्नोई आदि मौजूद थे।