नई दिल्ली
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मनोज सोनी को संघ लोक सेवा आयोग-यूपीएससी का नया अध्यक्ष बनाने को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि एक-एक कर संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद किया जा रहा है। सोनी की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राहुल ने यूपीएससी को नया नाम देते हुए इसे यूनियन प्रचारक संघ कमीशन करार दिया और कहा कि सरकार संस्थाओं को खत्म कर रही है।