Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जहांगीरपुरी में महिला से पूछताछ के दौरान फिर बिगड़े हालात, पुलिस पर पत्थरबाजी

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा मामले में अब तक 23 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने सोमवार को कहा कि जहांगीरपुरी हिंसा के सिलसिले में अब तक दोनों समुदायों के 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इसमें शामिल लोगों को वर्ग, पंथ या धर्म के आधार पर बख्शा नहीं जाएगा। खबर है कि इस संबंध में दो किशोरों को भी गिरफ्तार किया गया है। हिंसा के दौरान 8 पुलिसकर्मियों समेत 9 लोग घायल हो गए थे। विशेष पुलिस आयुक्त, क्राइम ब्रांच रविंद्र यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और जिला पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है।