हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन स्थित बबलू संगीत कला केन्द्र में सोमवार को प्रायोगिक संगीत परीक्षा आयोजित हुई। कुल 215 विद्यार्थियों ने संगीत की परीक्षा दी। परीक्षा में हनुमानगढ़ के अलावा झुंझुनू, सीकर, चूरू, सरदारशहर, रतनगढ़, पल्लू राजगढ़ सहित अन्य जगहों से पहुंचे परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। संगीत परीक्षा के निर्णायक मंडल में प्राचीन कला केन्द्र संगीत यूनिवर्सिटी से कृष्ण शांत, सरदारशहर से श्याम सराफ थे। परीक्षा में दूर-दूर से आए परीक्षार्थियों ने अपनी संगीत, गायन, वादन की प्रस्तुति दी। प्राचीन कला केन्द्र संगीत यूनिवर्सिटी से कृष्ण शांत ने बताया कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कहीं कोई कमी नहीं है। बस आवश्यकता है उन्हें सही मंच प्रदान करने की जो हनुमानगढ़ जिले में बबलू संगीत कला केन्द्र कर रहा है। इस मौके पर बबलू संगीत कला केन्द्र के निदेशक लेखराज बबलू आदि मौजूद थे।