नई दिल्ली
कुछ दिन पहले हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शोभायात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने बुधवार को इलाके से अवैध निर्माण को हटाया। जहांगीरपुरी में इस अभियान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है। इस बीच भाजपा सांसद नरसिम्हा राव ने ट्वीट करते हुए जेसीबी को ‘जिहाद नियंत्रण बोर्ड’ कह दिया। उन्होंने कहा कि जेसीबी एक बुलडोजर को भी संदर्भित करता है।