नई दिल्ली
दिल्ली में जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद बुधवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से इलाके में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला। अतिक्रमण कर बनाए गए कई घरों को गिरा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बुलडोजर की कार्रवाई फिलहाल रोक दी गई है। इस बीच जहांगीपुरी में रहने वाले एक शख्स ने दावा किया है कि दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) की ओर से एलॉट की गई दुकान पर भी बुलडोजर चला दिया गया है।