Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ट्रेलर पर फैन्स से मिल रहे प्यार से गदगद हुए रणवीर सिंह

नई दिल्ली

एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ (Jayeshbhai Jordaar) का ट्रेलर मंगलवार यानी 19 अप्रैल को रिलीज हुआ था। फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, तभी से रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। लोग न सिर्फ उनके ट्रेलर पर प्यार लुटा रहे हैं बल्कि एक्टर को ‘वर्सेटाइल’ एक्टर का खिताब भी दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि रणवीर के लिए कोई भी किरदार निभाना मुश्किल नहीं है। अब एक्टर ने फैन्स से मिल रहे प्यार पर खुशी जाहिर की है और फिल्म की कहानी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।