Friday, July 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

 LSG के खिलाफ फिर से आरसीबी के ‘कप्तान’ बने विराट कोहली

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में मंगलवार को लखनऊ सुपर जायन्ट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच मैच खेला गया। इस मैच के दौरान विराट कोहली कुछ देर के लिए कप्तानी करते दिखे, जो नजारा फैन्स को खूब पसंद आया। दरअसल लखनऊ सुपर जायन्ट्स की पारी के दौरान फाफ डु प्लेसी कुछ देर मैदान पर नहीं उतरे थे और उनकी जगह कप्तानी की बागडोर विराट कोहली ने संभाली थी।