Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रवि शास्त्री चाहते हैं इंग्लैंड दौरे से पहले या बाद में क्रिकेट से ब्रेक लें विराट कोहली- बोले- OVERCOOKED हो गए हैं वह

मुंबई

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का मानना है कि विराट कोहली बुरी तरह थक चुके हैं और उन्हें अब ब्रेक की जरूरत है। रवि शास्त्री ने कहा विराट मानसिक रूप से थके हुए हैं और अभी भी वह देश के लिए छह से सात साल और खेल सकते हैं, लेकिन उससे पहले उन्हें ब्रेक की जरूरत है। 33 वर्षीय कोहली का आईपीएल अच्छा नहीं जा रहा है, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए पिछली सात पारियों में केवल दो ही बार 40 से ज्यादा का स्कोर किया है। शास्त्री का मानना  है कि कोहली को सहानुभूति के साथ संभालने की जरूरत है, खासकर ऐसे माहौल में जहां खिलाड़ी बायो-बबल में बंधे हुए हैं।