Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सीएमएचओ ऑफिस के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते दबोचा, नजदीक पाेस्टिंग दिलाने के लिए मांगे 30 हजार रुपए

श्रीगंगानगर

हनुमानगढ़ एसीबी ने गुरुवार को श्रीगंगानगर सीएमएचओ ऑफिस के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रेप कर लिया। एसीबी को इस संबंध में परिवाद मिला था। इसका गुरुवार को सुबह ही सत्यापन करवाया गया और शाम को ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एसीबी को रावला मंडी के गांव दो केएलएम निवासी जसपाल सिंह ने शिकायत दी थी।

नजदीक पोस्टिंग के लिए मांगी थी रिश्वत

परिवादी जसपाल सिंह ने बताया कि उसका चयन लैब टेक्नीशियन के पद पर हुआ है। उसका पद स्थापन सीएमएचओ कार्यालय में है। अगली पोस्टिंग चूनावढ़ या श्रीगंगानगर में करवाने के लिए सीएमएचओ ऑफिस के सीनियर एसिस्टेंट पंकज कुमार और जूनियर असिस्टेंट संदीप कुमार ने तीस हजार रुपए रिश्वत मांगी। जैसे ही इन दोनों को पकड़ा गया, बोले- यह राशि तो उन्होंने सीएमएचओ के लिए ली थी।

सत्यापन के बाद हुई कार्रवाई

परिवाद के सत्यापन के लिए परिवादी को सीएमएचओ ऑफिस भिजवाया गया। जहां रिश्वत राशि की मांग की गई। उसके अपने पास पांच हजार रुपए होने की बात कहने पर आरोपियों ने यह राशि ले ली तथा शेष राशि शाम को देने पर सहमत हो गए। आरोपियों ने यह रिश्वत राशि सीएमएचओ डॉ.गिरधारीलाल मेहरड़ा के लिए लेने की बात कही।

आरोपी की जेब से मिले रुपए
एसीबी ने शाम को ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान परिवादी सीएमएचओ कार्यालय पहुंचा। जहां उसने आरोपी संदीप कुमार को रिश्वत राशि दी। इस पर मौके मौजूद एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। वहीं आरोपी पंकज कुमार को भी पकड़ा है। उसके पास से परिवादी से संबंधित दस्तावेज मिले हैं।

इन अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

ब्यूरो के बीकानेर पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला के निर्देश पर एएसपी तेजपाल और टीम के सदस्यों जगदीशराय, वरुण कुमार, विनय, विशाल, बजरंगलाल, संदीप कासनियां, धर्मवीर, हंसराज, राजेश पूनिया, ओमप्रकाश सोनी, अमनकुमार आदि ने यह कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *