Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिल्ली में ‘कोरोना सेना’, एक नहीं 9 वैरिएंट मचा रहे हाहाकार…रिसर्च में खुलासा

नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट कहर बरपा रहा है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि ओमिक्रॉन के बीए 2.12.1 समेत 9 सब वैरिएंट की उपस्थिति दिल्ली में दर्ज हुई है। इसका खुलासा नमूनों की जीनोम अनुक्रमण के अध्ययन के बाद पता चला है। इससे पहले बुधवार को एक रिपोर्ट सामने आई थी कि जनवरी से मार्च तक दिल्ली में कोरोना से मरने वाले 97 फीसदी लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित थे।

देश में कोरोना केसों की बढ़ोत्तरी ने एक बार फिर सरकार और आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर राजधानी दिल्ली में कोरोना केसों में भारी उछाल सामने आया है। बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 1009 केस सामने आए थे। एक शख्स की मौत भी हुई थी। जबकि मंगलवार को दिल्ली में कोरोना केस 600 से थोड़ा ज्यादा थे। इस तरह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली में कोरोना ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। 

गुरुवार को जीनोम अनुक्रमण के अध्ययन में चौंकाने वाली बाते सामने आई। इंडिया टुडे के मुताबिक, सरकारी सूत्रों का कहना है कि नई दिल्ली में कोरोना जांच के नमूनों के अध्ययन से पता चला है कि इसमें ओमिक्रॉन के कुल 9 वैरिएंट की उपस्थिति है। जिसमें बीए.2.12.1 भी है।