Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

KGF Chapter 2 के निर्माता होम्बले फिल्म्स का नया धमाका

मुंबई

रॉकिंग स्टार यश (Yash) की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। कमाई के मामले में फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स बना लिए हैं। फिल्म का प्रोडक्शन होम्बले फिल्म्स (Hombale Films) ने किया है। इस बीच होम्बले फिल्म्स की ओर से एक और बड़ा ऐलान किया गया है, जिन्होंने दर्शकों को और भी ज्यादा एक्साइटिड कर दिया है। KGF2 के निर्माता होम्बले प्रोडक्शंस ने अगली फिल्म के लिए निर्देशक सुधा कोंगारा (Sudha Kongara) के साथ हाथ मिलाया है। दर्शक इस बात को लेकर काफी एक्साइटिड हैं और उनका मानना है कि एक और धमाकेदार फिल्म रास्ते में है।

सच्ची घटना पर आधारित कहानी
KGF2 के निर्माता होम्बले प्रोडक्शंस अपनी आने वाली अगली फिल्म के लिए निर्देशक सुधा कोंगारा के साथ हाथ मिलाया है। जानकारी के मुताबिक ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म के लिए मुख्य स्टार कास्ट की पुष्टि करने से पहले निर्देशक के साथ अपने गठबंधन का ऐलान किया है।  होम्बले फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर को साझा करते हुए लिखा, ‘कुछ सच्ची कहानियां डिजर्व करती है कि वो सबके सामने आए और सही तरीके से बताई जाए। सुधा कोंगाराके साथ एक नई शुरुआत के लिए सच्ची जो घटनाओं पर आधारित दिलचस्प कहानी बताएंगी।’

क्या है ट्वीट
ऐसे में उनके द्वारा साझा की गई क्रिएटिव कॉपी में कहा गया है, ‘कुछ सच्ची कहानियां सही तरीके से सबके सामने आना डिजर्व करती हैं। हम, होम्बले फिल्म्स में निर्देशक सुधा कोंगारा के साथ अपनी अगली फिल्म का एलान करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। एक ऐसी कहानी जो हमें यकीन है कि हमारी सभी फिल्मों की तरह भारत की कल्पना को भी कैद कर लेगी’।