मुंबई
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी का जन्म इसी साल जनवरी में सरोगेसी से हुआ। कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी थी। अभी तक उन्होंने बेटी की झलक नहीं दिखाई है। इस बीच उनकी बेटी के नाम का खुलासा हो गया है। बताया जा रहा है प्रियंका और निक ने अपने बेबी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट से इसका पता चला है। यह नाम भारतीय और पश्चिमी परंपरा को मिलाकर रखा है। प्रियंका और निक दोनों को व्यक्तिगत तौर पर यह नाम काफी पसंद आया।
बेटी के नाम का कनेक्शन प्रियंका और निक की मां से है और उन्होंने उनके सम्मान में रखा है। प्रियंका की मां का नाम डॉ मधु चोपड़ा है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपना नाम मधु मालती रखा है। निक की मां का नाम डेनाइज जोनस (Denise Jonas) है। उनका मिडिल नाम मैरी है। तो इस तरह प्रियंका और निक की बेटी का नाम मालती मैरी है।