नई दिल्ली
टाटा समूह की आईटी कंपनी Tata Elxsi के शेयर की खरीदारी बढ़ गई है। सिर्फ दो कारोबारी दिन में Tata Elxsi का शेयर भाव 600 रुपए तक बढ़ गया है। इस बीच, एक्सपर्ट का कहना है कि अगले तीन माह में Tata Elxsi का शेयर भाव 9 हजार रुपए के पार जाएगा।
कितनी है शेयर की कीमत: गुरुवार को बीएसई इंडेक्स पर Tata Elxsi के शेयर की कीमत 8190 रुपए के स्तर तक पहुंच गई। सिर्फ दो कारोबारी दिन में शेयर की कीमत लगभग 600 रुपए या 7.75 प्रतिशत की तेजी के साथ बढ़ी है। आपको बता दें कि शेयर 13 मार्च के दिन 9,420 रुपए के स्तर को छु लिया था, जो 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है।
क्या है अनुमान: जीसीएल सिक्योरिटीज के रवि सिंघल के मुताबिक Tata Elxsi के शेयर की कीमत 3 महीनों में 9200 रुपए के स्तर तक जा सकती है। रवि सिंघल की सलाह है कि जिनके पोर्टफोलियो में टाटा एलेक्सी के शेयर हैं, वे आगे रख सकते हैं। सिंघल ने शेयर के लिए 7700 रुपए का स्टॉप लॉस तय किया है।