Friday, July 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

20% और चढ़कर 3200 रुपये के पार जा सकते हैं रिलायंस के शेयर

नई दिल्ली

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) के स्टाॅक आज शेयर बाजार में धूम मचा रहे हैं। कंपनी के स्टाॅक्स गुरुवार सुबह 2% से अधिक तक चढ़ गए। बाॅम्बे स्टाॅक एक्सचेंज (BSE) में दोपहर 12:15 पर कंपनी एक शेयर की कीमत 2,785.30 रुपये हो गई। इस बढ़ोतरी के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। वहीं, ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley को उम्मीद है कि कंपनी के शेयर की कीमतों अभी 20% की तेजी और देखने को मिलेगी। 

BSE में कंपनी का मार्केट कैप भी बढ़कर 18.7 लाख करोड़ रुपये हो गया है। ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley ने कंपनी का टारगेट प्राइस 20% बढ़ाकर 3,253 रुपये कर दिया है। Morgan Stanley के अनुसार हाइड्रोजन प्लान से कंपनी को अच्छा फायदा होगा। बता दें, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में उछाल पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन से देखा जा रहा है। कंपनी के शेयर इस दौरान 7% तक चढ़ गए। आइए जानते हैं कि रिलायंस के शेयर राॅकेट की तरह क्यों भाग रहे हैं। क्या है इसकी वजह?