नई दिल्ली
अगर आप भी सस्ते हवाई यात्रा का मजा लेना चाहता हैं तो एक शानदार मौका आया है। Go First और SpiceJet के नए ऑफर के अनुसार अब से 2500 रुपये से भी कम में हवाई यात्रा का मजा लिया जा सकता है। लेकिन यह स्कीम बस लिमिटेड समय के लिए है।
स्पाइस जेट (Spice Jet) के ट्वीटर हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार टिकट की बुकिंग 20 से 23 अप्रैल 2022 तक की जा सकती है। वहीं, टिकट बुकिंग 20 जून से 25 सितंबर तक मान्य रहेंगे। बता दें, कंपनी न्यूयनतम किराया इस दौरान 2492 रुपये ले रही है। अगर हम बात करें GoFirst की तो 20 जून से 30 सितंबर तक की यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग 20 से 25 अप्रैल 2022 तक किया जा सकता है। कंपनी इस ऑफर के तहत शुरुआती किराया 2490 रुपये ही चार्ज कर रही है।